गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला की गोली मार कर हत्या

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के आदर्श मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में सोमवार को शौच के लिए खेत में गई एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम गुतासी निवासी अरुण गंगवार की पत्नी गीता (45) तड़के अपने घर से शौच के लिए समीपवर्ती खेत पर गई थी। महिला काफी देर तक जब घर वापस नहीं आई तो उसका पुत्र आयर्न एवं पति महिला को खोजने के लिए खेतों की ओर गये। जहां एक खेत में उसका खून से लथपथ शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ,मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने हत्याकांड का जल्द खुलासा किए जाने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *