गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग जरुरी

जालंधर : भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि आज के दौर में शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग की महत्ता को ध्यान में रखते हुए लोगों को इसे आत्मसात किया जाना बेहद जरुरी है। मान ने आज यहां पीएपी मैदान पर ‘सीएम ,द योगशाला’ कार्यक्रम में कहा कि यह समय का तकाजा है कि न सिर्फ़ अच्छी सेहत बनाई रखी जाए बल्कि उन लोगों को तनाव से भी मुक्त किया जाए, जिनको अपने जीवन में हर रोज़ अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

लोगों में बढ़ रहा तनाव हर किसी के लिए चिंता का मुख्य कारण है और योग लोगों को इससे बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। जीवनशैली में कुछ बदलाव करके और योग अभ्यास के द्वारा अच्छा जीवन व्यतीत करके मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाई रखना ज़रूरी है।
उन्होने कहा कि ‘सीएम , द योगशाला’ नागरिक केंद्रित प्रयास है जो दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के दिमाग़ की उपज है और राष्ट्रीय राजधानी में इसने लोगों में बहुत प्रसिद्धि प्राप्त की है। उन्होंने जोर दिया कि पिछली सरकारों की तरह रचा गया यह कोई राजनीतिक समागम नहीं है , बल्कि इस मुहिम का एक ही उदेश्य लोगों में योग को अपने जीवन का अटूट अंग बनाने के बारे प्रेरित करके पंजाब को सेहतमंद राज्य बनाना है। योगशाला में हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *