गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुमका में 11 लुटेरा गिरफ्तार

दुमका : झारखंड में दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने 11 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने मंगलवार को यहां बताया कि 10 अक्टूबर की देर रात अपराधियों ने विश्वविद्यालय पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में रिंग रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित परिसर में सुरक्षा में लगे दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बना कर वाटर सप्लाई के लिए रखे करीब तीन सौ पीस पाइप को लूट लिया और दो ट्रकों पर लादकर फरार हो गये।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के शीघ्र उद्भेदन के लिये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गयी।इसी क्रम में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सरसडंगाल गांव के समीप वाटर पाइप लदे दो ट्रक को जब्त कर लिया गया। लूट कांड में शामिल सभी 11 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपाड़ा थाना क्षेत्र के जियारूल शेख, कुर्बान अली,समिउल शेख, महबूब शेख,सुजारूल इस्लाम,आलमदा शेख,गुलाब शेख, आलमगीर हुसैन,डामिल शेख,अरुप मल्लिक और बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा शर्मा शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *