इंफाल : मणिपुर के सेनापति जिले में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो चारपहिया वाहनों के आमने-सामने की टक्कर हो गयी और एक वाहन बराक नदी में जा गिरी। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी । मृतकों में से एक बिहार और दूसरा उत्तर प्रदेश निवासी था। घायलों को सेनापति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मणिपुर में सड़क दुर्घटना में दो की मौत