नई दिल्ली : तमिलनाडु की अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ नेता वी मैत्रेयन शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं सी टी रवि ने मैत्रेयन को सदस्यता पर्ची दे कर और पट्टिका पहना कर स्वागत किया।
इससे पहले मैत्रेयन ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। सिंह ने कहा कि मैत्रेयन अपने राजनीतिक जीवन के आरंभ में वर्ष 2000 तक भाजपा के सदस्य थे और हाल तक वह राज्य सभा में अन्ना द्रमुक के नेता थे। वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं नये भारत के निर्माण के अभियान से प्रभावित हो कर पुनः भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
अन्नाद्रमुक नेता मैत्रेयन भाजपा में शामिल