कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की अवैध नियुक्ति में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक भट्टाचार्य को शहर में विशेष अदालत में पेश करने के बाद मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य और नदिया जिले के पलासी पारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ,को ईडी ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स में लगभग 12 घंटे तक पूछताछ के बाद मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें बैंकशाल कोर्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां इस राजनेता को दो सप्ताह की ईडी हिरासत में भेज दिया गया।
सूत्रों ने कहा कि सोमवार को दोपहर 1 बजे से ईडी कार्यालय में उनसे पूछताछ की गई और जांच अधिकारियों के साथ कथित रूप से असहयोग करने के आरोप में मंगलवार को लगभग 1 बजे औपचारिक रूप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद एसएससी घोटाले में धन की जांच कर रहे ईडी ने 23 जुलाई को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी कथित करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को इसी मामले में गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को 14 दिन की ईडी हिरासत