गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईंट भट्ठा मजदूर ने आत्महत्या की

श्रीगंगानगर : हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा में एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश मूल के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक रतनपुरा में ईंट भट्ठा परिसर में बनी झुग्गी में कल शाम युवक सर्वेश की लाश फंदे पर लटकते हुए मिली। जब उसका पिता और परिवार के अन्य लोग भट्टे पर काम करने के बाद वापस आए। झुग्गी का दरवाजा अंदर से बंद था।

बार-बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने तोड़ दिया। अंदर सर्वेश की लाश लटक रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया गया। मृतक के पिता ओंकारसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर आज मर्ग दर्ज की गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिवार वालों को सौंप दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *