चेन्नई : तमिलनाडु के नमक्कल जिले में एक सरकारी कला महाविद्यालय की महिला प्राचार्य को महिलाओं के साथ जातिगत आधार भेदभाव करने के आरोप में निलंबित किये जाने की घटना सामने आयी है। सूत्रों ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने तिंडीवनम के गोविंदसामी सरकारी कला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ डी पॉल ग्रेस पर भारतीय संविधान के रचेता डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर हटाने का आरोप में निलंबित कर दिया है। वह पहले रामनाथपुरम जिले के सेतुपति सरकारी कला महाविद्यालय की प्रिंसिपल थी और वहां भी उन्हें इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा था।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समिति द्वारा जिला अधिकारी को की गई शिकायत के आधार पर आरोप ज्ञापन तैयार किया गया और स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा है। प्रशासनिक कठिनाइयों का हवाला देते हुए उन्हें नमक्कल के नमक्कल कविग्नार रामलिंगम सरकारी महिला कला महाविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। उन पर जातिगत भेदभाव और तमिलनाडु सरकार के कर्मचारी आचरण नियमों के नियम 11 और 12 का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है। सूत्रों ने बताया कि निलंबन की अवधि के दौरान वह संबंधित प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना नमक्कल छोड़कर नहीं जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा कि उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जातिगत भेदभाव के आरोप में सरकारी महिला कॉलेज की प्राचार्य निलंबित