गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुंबई उपनगर में इमारत गिरी, दो फंसे

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में रविवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी और मलबे में दो लोग फंस गये हैं। यह हादसा घाटकोपर पूर्व के राजावाड़ी इलाके में हो रही बरसात के बीच सुबह करीब 9:15 बजे हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग टीमें मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।
अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने कहा कि दो एम्बुलेंस के साथ सात दमकल अभी भी बचाव कार्य में लगे हुए हैं, लेकिन फंसे हुए लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच बीएमसी ने यहां जारी एक बयान में कहा क,“राजवाड़ी कॉलोनी, घाटकोपर (पूर्व) में एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इमारत में कुछ निवासी फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। फिलहाल, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *