वारंगल : तेलंगाना में वारंगल जिले में कटाक्षपुर और आत्मकुरु के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम एक कार और टिप्पर के बीच टक्कर हो जाने से एक बालक सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग मेदाराम से वारंगल जिले के अपने पैतृक स्थान कासिबुग्गा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।
घायल लोगों को इलाज के लिए यहां एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नरसिम्हास्वामी (50), संबाशिव राजू (42), आकांशा (26) और लक्ष्मी प्रसन्ना (6) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।