गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से टकराई कार : दो की मौत, चार घायल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी-बस्तर मार्ग में आज सुबह खड़ी ट्रक से एक अनियंत्रित कार के टकराने से उसमें सवार एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार नेशनल हाईवे पर मुंजालगोंदी के पास खड़ी ट्रक में कार टकरा गई। जिसमें 3 साल की बच्ची गुरलीन कौर तथा 32 वर्षीय महिला कुलदीप कौर की मौत हो गई। अन्य 4 लोग घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया।
पुलिस को दिए बयान में इंदरपाल सिंह निवासी मोवा रायपुर ने बताया कि उनका परिवार कार में 21 जून की रात 8 बजे कांकेर शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। सुबह सभी लोग कार से वापस रायपुर लौट रहे थे। मुंजालगोंदी के पास सड़क में खड़ी ट्रक में कार टकरा गई। कार में सवार सभी को इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल लाया गया। कार में सवार गुरमुख सिंह, महेंदर पाल कौर, हरप्रीत सिंह और रणजीत कौर को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *