गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनामी नक्सली का जंगल से शव बरामद

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाना तथा बड़पारा के बीच जंगल में पांच लाख रुपए के एक इनामी नक्सली का शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कोयलीबेड़ा लाया गया। कल मिले शव के पास उत्तर बस्तर डिविजन कमेटी का पर्चा मिला है, जिसमें लिखा है मृतक मानू दुग्गा नारायणपुर जिले में भरंडा गांव का था और वर्ष 2006 से नक्सली संगठन में कार्य कर रहा था। हाल ही में वह एक गांव में लड़की से दुष्कर्म कर भागने की कोशिश में पकड़ा गया था।

इसलिए उसे जन अदालत लगाकर उसे मौत की सजा दी गई और नक्सलियों ने उसे गोली मार दी। नक्सली को मौत की सजा देने के लिए नक्सलियों ने जन अदालत कब और कहां लगाई, यह स्पष्ट नहीं है। पर्चे में लिखा है कि मानू दुग्गा के चाल-चलन और महिलाओं पर अत्याचार की शिकायतें कई बार मिली थीं और उसे समझाया गया था लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ। जिस लड़की से दुष्कर्म को नक्सलियों ने आधार बनाया है, वह भी रिपोर्ट करने के लिए अब तक नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *