गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कालीन कारखानों पर छापा, 11 बंधुआ मुक्त

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में श्रम विभाग व एचटीयू की टीम ने संयुक्त रूप से शहर कोतवाली इलाके के दो अलग-अलग कालीन कारखानों में छापा मारकर अरररिया बिहार के 11 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या ने बताया कि गुरूवार दोपहर भदोही शहर के जलालपुर भट्ठा मुहल्ले में संचालित होने वाले एक कालीन कारखाने में छापेमारी की गई। कालीन कारखाने में सात बाल बंधुआ बजदूर बरामद किये गये। छापा पड़ते ही कालीन कारखाना संचालक फरार हो गया।
इसी तरह भदोही शहर के ही सर्रोई दुलमदासपुर के कालीन कारखाने में छापेमारी की गई। यहां भी अररिया बिहार के रहने वाले चार बाल श्रमिक मजदूरों को मुक्त कराया गया है। श्रम विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से कालीन कारखानों में हड़कंप मचा रहा। दोनो कालीन कारखाने से श्रम विभाग व एचटीयू की टीम ने कुल 11 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। मुक्त कराये गए सभी बाल श्रमिकों का मेडिकल कराते हुए न्यायालय बाल कल्याण समिति में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *