गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार करोड़ की अफीम बरामद

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद पुलिस ने एक अन्तर्जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार किलोग्राम अफीम बरामद की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने बुधवार देर रात गश्त के दौरान जलालाबाद बरेली रोड़ गंगा मंदिर के पास से एक तस्कर लालू गुप्ता कार समत गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चार किलोग्राम अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार करोड रुपये बताई है।
पूछताछ में लालू ने बताया कि वहर धीरज और मोनू के साथ मिलकर अफीम का काम करता है। वे लोग झारखण्ड से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करते है। यह जो बैगनआर कार पकडी गयी है ,धीरज की है। गाडी और पैसे धीरज लगाता है। उसका काम माल लाकर सप्लाई करना है। तीनों बराबर के हिस्सेदार है। पंजाब में अफीम की बहुत डिमाण्ड है जिससे पंजाब में अफीम की अच्छी कीमत मिल जाती है। वह आज अफीम पंजाब में सप्लाई करने जा रहा था कि पुलिस ने पकड लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *