गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेघालय में कैसीनो का विरोध तेज

शिलाँग : मेघालय सरकार की कैसीनो शुरू करने की योजना का विरोध कांग्रेस द्वारा विवादास्पद मेघालय गेमिंग विनियमन अधिनियम, 2021 को खत्म करने की मांग के साथ तेज हो गया है। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने यह कहते हुए अधिनियम को रद्द करने से इंकार कर दिया था कि कानून स्थानीय लोगों को गेमिंग के दुष्प्रभावों से बचाने का प्रयास करता है।
श्री संगमा ने कहा कि सरकार राज्य में कैसिनों नहीं लगा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में तीन कैसीनो को जारी किए गए अस्थायी लाइसेंस एक निर्धारित समय के भीतर समाप्त हो जाएंगे क्योंकि राज्य सरकार अब इनको आगे बढ़ाने का इरादा नहीं रखती है।
मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष विन्सेंट एच. पाला ने कहा कि सरकार को मेघालय रेगुलेशन ऑफ गेमिंग एक्ट, 2021 को रद्द करना होगा अन्यथा सत्तारूढ़ गठबंधन सड़क पर होगा और जनता एक दिन विधानसभा में होगी।
शिलांग संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य पाला ने कहा कि चर्च सहित कई हलको के विरोध के बावजूद, मुझे आश्चर्य है कि सरकार ने राज्य में कैसीनो शुरू करने की अपनी योजना को आगे बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *