गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनआईए ने पीएफआई मामले में तेलंगाना, आंध्र में तलाशी ली

हैदराबाद : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चार जुलाई को तेलंगाना पुलिस द्वारा निजामाबाद में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ दर्ज एक मामले में रविवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर एक साथ तलाशी ली। इस मामले को तेलंगाना पुलिस से एनआईए ने अपने हाथों में ले लिया है।

एनआईए की ओर से ली गई तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, दो खंजर, 8,31,500 रुपये नकद सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी जब्त की गई है। एनआईए की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह मामला शुरू में चार जुलाई को तेलंगाना के निजामाबाद थाना में प्राथमिकी संख्या 141/2002 के रूप में दर्ज किया गया था। तेलंगाना पुलिस की जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों अब्दुल कादर, शेख सहदुल्ला, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद अब्दुल मोबिन को गिरफ्तार किया।
बाद में एनआईए ने 26 अगस्त 2022 को इस मामले को फिर से दर्ज किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनआईए ने आज तेलंगाना में 38 स्थानों (निजामाबाद में 23, हैदराबाद में चार, जगतियाल में सात, निर्मल में दो, आदिलाबाद और करीमनगर जिलों में एक-एक) पर तलाशी ली।
एनआईए ने आंध्र प्रदेश में निजामाबाद जिले के अब्दुल खादर, तेलंगाना और 26 अन्य लोगों से संबंधित मामले में दो स्थानों – कुरनूल और नेल्लोर जिलों में एक-एक) पर तलाशी ली। आरोपी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने और धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित कर रहे थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *