नयी दिल्ली : आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के आयुर्वेदिक ओरल केयर ब्राण्ड डाबर रैड पेस्ट ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर विशेष म्युज़िकल वीडियो ‘देश का लाल – ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है। कंपनी के विपणन उपाध्यक्ष अभिषेक जुगरान ने आज कहा, ‘‘पूरे डाबर परिवार की ओर से मैं श्री बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन की बधाई देना चाहता हूँ। हमें खुशी है कि हम इस म्युज़िकल वीडियो के साथ उनका जन्म दिन मना रहे हैं। यह और भी खास हो जाता है जब श्री बच्चन खुद नए अवतार में अपने लोकप्रिय गीत ‘ईर बीर पत्ते’पर परफोर्म करते हैं। नया म्युज़िकल कैंपेन इस बात पर रोशनी डालता है कि किस तरह डाबर रैड पेस्ट आयुर्वेद एवं आधुनिक विज्ञान का बेहतरीन संयोजन है और उपभोक्ताओं को कम्पलीट ओरल केयर देता है।’
कंपनी के ओरल केयर के विपणन प्रमुख हरकवल सिंह ने कहा “ सुपरस्टार के साथ तैयार किया गया यह स्पेशल म्युज़िक वीडियो दर्शकों को संदेश देता है कि डाबर रैड पेस्ट उनके मुंह को किसी भी तरह की समस्याओं से सुरक्षित रखता है और वे निश्चिंत होकर स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। श्री बच्चन ने इस म्युज़िक को अपने स्टाइल में गाकर इसे और भी खास बना दिया है। इसके माध्यम से वे दर्शकों को बता रहे हैं कि दुनिया का नंबर 1 आयुर्वेदिक टूथपेस्ट डाबर रैड पेस्ट उनके दांतों की सभी समस्याओं को दूर करता है।”
अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर डाबर रैड पेस्ट का ‘देश का लाल’ अभियान