गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटी की हत्या के एक दिन बाद पिता की हृदयघात से मौत

चेन्नई : तमिलनाडु के चेन्नई में कथित प्रेमी द्वारा तेज रफ्तार ईएमयू ट्रेन के आगे धक्का देकर एक काॅलेज छात्रा की हत्या के एक दिन बाद शुक्रवार को सदमे के कारण उसके पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बेटी सत्या (20) की हत्या किये जाने का पता चलने पर पिता मनिकम सदमे में चले गये और आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह घर में गिर गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वह टी.नगर के एक निजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
एकतरफा प्रेम करने वाला सतीश ने कल दोपहर सत्या को सेंट थॉमस रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार ईएमयू ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सत्या अडंबक्कम पुलिस स्टेशन से जुड़ी एक महिला हेड कांस्टेबल की बेटी है। वह कॉलेज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी तभी अपराधी ने मानवता को शर्मसार करने वाला कदम उठाया। इस हृदय विदारक घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। पुलिस की विशेष दल ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद सतीश को अदालत में पेश किया जाएगा और उसके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *