गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अलमाटी बांध की ऊंचाई के विरोध में सांगली-कोल्हापुर बंद

सांगली : कर्नाटक द्वारा अलमाटी सिंचाई बांध की ऊंचाई 519.60 मीटर से बढ़ाकर 524.25 मीटर करने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को एक सर्वदलीय कार्य समिति ने महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर जिलों में बंद करने का आह्वान किया। बांध की ऊंचाई बढ़ाने की आलोचना करने वाले लोगों कहना है कि इससे दोनों जिलों में भयंकर बाढ़ आएगी।
एक बयान में पूर्व विधायक नितिन शिंदे और किसान सभा के उमेश देशमुख ने कहा कि अगर कर्नाटक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो बंद जारी रहेगा। सर्वदलीय कार्य समिति इस विषय पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक ज्ञापन भी सौंपेगी। सिंचाई विभाग के सेवानिवृत इंजीनियर विजय कुमार दीवान के अनुसार, कर्नाटक बांध की ऊंचाई नहीं बढ़ा सकता है क्योंकि मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *