गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, एक की मौत

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में शनिवार सुबह चिकसाना थाने के फुलवारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हुई गोलीबारी होने से एक युवक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में बीच बहस इतनी बढ़ गयी की इस दूसरे पर गोली चलाने लगे और इस बीच गोली एक युवक की छाती में लग गयी गयी। युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक सोनू जाट (19) को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सूरजमल (45) एवं माता संजू (40) दोनों को गम्भीर हालत में आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने गांव में पहुंच हालात का जायजा लेने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *