गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप-ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर : तीन की मौत

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी में इंद्रपुरा नर्सरी के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गए। थाना प्रभारी मांगीलाल मीणा ने बताया कि ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गत रात्रि उदयपुरवाटी से झुंझुनू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक पिकअप आ रही थी। इंद्रपुरा नर्सरी के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और साइड से ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पिकअप में बैठे रघुनाथपुरा निवासी मुकेश कुमार रेपस्वाल (35), सीकर जिले के बिड़ौदी के जोगियों का बास निवासी महेश महला (26) और सीकर जिले के कूदन निवासी मोहित भाटी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठे पातुसरी निवासी प्रदीप कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मांगीलाल मीणा और हेड कॉन्स्टेबल जाकिर हुसैन मौके पर पहुंचे। शवों को उदयपुरवाटी सीएचसी की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *