गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में लू चलने के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल और हनमकोंडा के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। राज्य के कुछ स्थानों पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया। रामागुंडम में उच्चतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था।
अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के करीमनगर, पेद्दापल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल, हनामकोंडा, जंगांव, यदाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी और नागरकुर्नूल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और बौछारें पड़ने के आसार हैं। राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। तेलंगाना में 21 से 25 जून के बीच कुछ स्थानों पर या कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *