गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीलंकाई नौसेना ने ग्यारह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

नागापट्टिनम (तमिलनाडु) : तमिलनाडु में नागपट्टिनम जिले के अक्कराइपेट्टई गांव के 11 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने शुक्रवार देर रात अपने जलक्षेत्र में अवैध शिकार के लिए गिफ्तार कर उनके मशीनीकृत मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को जब्त कर लिया।
राज्य के मत्स्य अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि मछुआरे गुरुवार को नियमित गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे जब उन्हें कोडियाकराई तट से लगभग 41 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पकड़ लिया।
इस बीच श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दावा किया कि विदेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों की अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान के दौरान उत्तरी नौसेना कमान ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले भारतीय मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों के एक समूह को देखा था। जवाब में फास्ट अटैक क्राफ्ट ने जाफना जिले के प्वाइंट पेड्रो के पास एक भारतीय मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि जब्त किए गए ट्रॉलर और 11 भारतीय मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी में मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी के साथ श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल अब तक 333 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में अवैध शिकार कर रहे कुल 45 भारतीय ट्रॉलर जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *