हुबली : बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों के सामने झूठे बहाने बना रही है और 10 किलो मुफ्त चावल उपलब्ध कराने की अपनी चुनाव पूर्व गारंटी को पूरा करने में असमर्थता छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। बोम्मई ने हुबली के चब्बी गांव में एक नए हाई स्कूल के निर्माण के लिए भूमि पूजा समारोह में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में चावल खरीदने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन वह केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रही है जो पहले से ही पांच किलो मुफ्त चावल प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद अपने वादों से मुकरने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो भाजपा पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस की गारंटी ने लोगों के मन में भ्रम उत्पन्न किया लेकिन यह लंबे समय तक कायम नहीं रहेगा।
श्री बोम्मई ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में टास्क फोर्स स्थापित करने का भी आग्रह किया जहां पर लोग सूखे की स्थिति है और आग्रह किया कि सूखा राहत कार्य तुरंत शुरू की जाए। बोम्मई ने भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के संबंध में कहा कि विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले उनका चयन कर लिया जाएगा।
सरकार को अपनी गारंटी पूरी करनी चाहिए