नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को लापता हुए तीन बच्चे रविवार को एक कार में मृत पाये गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुखद घटना नागपुर के पंचपावली थाना क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने कहा कि तीन लापता बच्चे फोर्ड इकोस्पोर्ट कार के अंदर खेल रहे थे और गलती से खुद को अंदर बंद कर लिया और दम घुटने के कारण उनकी जान चली गई।
अधिकारी ने बताया कि एक कार में करीब छह साल की उम्र के तीन बच्चे मृत पाए गए। मृतकों की पहचान तौफीक फिरोज खान, आलिया फिरोज खान और आफरीन इरशाद खान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि, उनकी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद निर्धारित किया जाएगा।
तीन लापता बच्चे कार में पाए गए मृत