मुख्य मास्टरमाइंड समेत चार बदमाश गिरफ्तार
झालावाड़ : राजस्थान में झालावाड शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मामा भांजा चौराहे के पास युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेश गुर्जर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से वारदात में शामिल अन्य बदमाशों तथा घटना के अन्य बिंदुओं के बारे में पुलिस अनुसंधान कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि फायरिंग के आरोपी असलुप उर्फ काबरा एवं पीयूष उर्फ छोटू जोशी निवासी नयापुरा जामा मस्जिद के पास तथा घटना के मास्टरमाइंड एवं अभियुक्तों को हथियार उपलब्ध कराने वाले दो भाइयों नरेश गुर्जर व संजू गुर्जर निवासी चंदा महाराज की पुलिया के पास नला मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में 24 अक्टूबर को मृतक युवक आरिफ बेग के पिता वाहिद बैग निवासी पीलखाना ने रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने तरित कार्रवाई कर घटना के साजिशकर्ता समेत चारों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।