अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र के हरसोरा थाना इलाके में आज एक युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जहां पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कुछ व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। थाना अधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि दो तीन युवक आए और खेत में काम करते हुए हरज्ञान गुर्जर पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि हरज्ञान गुर्जर के पैर में दो गोली तथा एक गोली हाथ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गंभीर हालत में लेकर कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया। फायरिंग की सूचना के बाद हरसोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग में युवक घायल