गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक ने की दो महिलाओं की हत्या

भुवनेश्वर : ओडिशा में जगतसिंहपुर जिले में कुजंग थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे कॉलोनी में रविवार को एक एक युवक ने कथित तौर पर दो महिलाओं की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक ने दोनों महिलाओं के घरों में घुसकर उन पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई। हमले के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक कथित तौर पर शराब के नशे में घुत था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *